{"_id":"6973d8476261dd3ce0026026","slug":"grand-procession-taken-out-on-the-annual-festival-of-shri-durga-temple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-169986-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्री दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्री दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा
विज्ञापन
मां के जयकारों से गूंजा फरेंदा, नाचते-गाते भक्तों ने कस्बे का किया भ्रमण
फरेंदा। कस्बे की मां दुर्गा मंदिर समिति ने मां दुर्गा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को फरेंदा कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।
फरेंदा कस्बे के मां दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शोभा यात्रा मंदिर परिसर से घोड़े, बैंड-बाजे व डीजे के साथ निकाली गई। नगर के दुर्गा मंदिर से निकल कर शोभायात्रा आंबेडकर तिराहा, मिल गेट, स्टेशन रोड, शनिचरी ढाला होते हुए विष्णु मंदिर पहुंची। समिति के अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरी की अगुआई में महिलाएं व पुरूष नृत्य करते हुए नगर के मुख्य चौराहों से गुजरे। मां दुर्गा के जयकारों से नगर गूंज उठा। झांकी ने सभी लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, विनोद गुप्ता, मनोज जायसवाल, अनिल जायसवाल, आशीष जायसवाल सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।