फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government students will get kits, curriculum will be easier

Maharajganj News: राजकीय के विद्यार्थी पाएंगे किट, आसान होगा पाठ्यक्रम

Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Government students will get kits, curriculum will be easier
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई किट के जरिए आसान होगी। इसके अलावा टीएलएम के लिए धनराशि अवमुक्त कर शिक्षा रुचिकर की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 29 राजकीय स्कूलों का संचालन है जिसमें 6 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। पूर्व में कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों को गणित विज्ञान किट देकर शिक्षा को रुचिकर बनाने का प्रयास हुआ। वहीं अब कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी, रासायन व जंतु विज्ञान की किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट की मदद से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम समझने में आसानी होगी। समग्र शिक्षा की तरफ से इसके प्रबंध किए गए हैं जिससे विद्यार्थी पाठ आसानी से समझ सकें।
विज्ञापन

भौतिक की किट में होंगे लेंस तो जीव विज्ञान में सूक्ष्मदर्शी : राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमाेल यादव ने बताया कि भौतिकी की किट में लेंस समझने के उपकरण, मेजरिंग कंटेनर, मीटर तो रासायनिक विज्ञान किट में स्केल, थर्मा मीटर होगा। जंतु विज्ञान में सूक्ष्मदर्शी जैसी सहायक वस्तुएं होंगी जिससे शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा की तरफ से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए किट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed