फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government schemes changed the picture of the village: Former MLA

सरकार की योजनाओं ने बदली गांव की तस्वीर : पूर्व विधायक

Tue, 02 Jan 2024 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Government schemes changed the picture of the village: Former MLA
फरेंदा। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को बृजमनगंज क्षेत्र के मैनहवां में पहुंची। जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में आईआईसी वैन के माध्यम से प्रसारण को लोगों ने देखा। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, जलजीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जानकारी दी। योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व अन्नप्रासन भी कराया गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं व देश की सुरक्षा का संकल्प लिया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान दिया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरिश्चंद सोनकर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के भीतर जागरूकता पैदा करना। इस दौरान एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, रमेश, पंकज सिंह, राजाराम सहानी, दिनेश, महेंद्र राय, तामेश्चर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed