फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government increased respect for women by passing women's reservation bill

Maharajganj News: सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया

Sun, 05 Nov 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Government increased respect for women by passing women's reservation bill
सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया
पनियरा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बोले भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पनियरा। शनिवार को पनियरा ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन’ पास कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। पूर्व की पार्टियां महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती थीं। मोदी ने कुप्रथाओं को बंद करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सभी लोगों ने 2019 में मोदी तथा 2017 और 22 में योगी को जीत का आशीर्वाद दिया था, उसी प्रकार 2024 में मोदी को फिर से ऐतिहासिक मतों से जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवानी है। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पहले की सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त करने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था की गई है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed