{"_id":"692df878013ecd2b4c0d6017","slug":"government-gives-green-signal-for-widening-of-2150-km-road-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165615-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 21.50 किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 21.50 किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से मिली हरी झंडी
विज्ञापन
मदरी-महदेइया, चकदह-शाहपुर, रामनगर–धोतिअहवा–कजरी मार्ग होगा चौड़ा
परियोजना पर खर्च होंगे 54 करोड़ रुपये, जाम की समस्या से परेशान हैं लोग
महराजगंज। विधानसभा नौतनवा क्षेत्र के मदरी, महदेइया, चकदह, शाहपुर, रामनगर, धोतिअहवा होते हुए कजरी तक जाने वाली 21.50 किमी लंबी सड़क का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। शासन स्तर की वित्त व्यय समिति ने प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। परियोजना पर कुल 54 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में यह सड़क करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। एक लेन की सड़क होने के कारण इस मार्ग पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस वजह से स्कूली बच्चों, रोगियों, कर्मचारियों और आम राहगीरों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई साढ़े सात मीटर हो जाएगी।
वीरेंद्र राजभर ने बताया कि यह मार्ग नेपाल बॉर्डर इलाके से जुड़ा हुआ है। सीमा क्षेत्र में व्यापारिक आवाजाही और ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण सड़क पर दबाव काफी बढ़ गया है। संकरी सड़क के चलते आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी तरह रामअचल यादव ने बताया कि साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क पर भारी वाहनों से लेकर ग्रामीणों के निजी साधनों तक सभी तरह की आवाजाही होती है। सड़क संकरी होने के कारण अक्सर वाहन आमने-सामने फंस जाते हैं और छोटे वाहनों को निकलने में भी काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
बृजेश, महात्तम, कोईल, सुरेन्द्र, मनोज, संगीता,माया, कलावती मुनीता का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। वर्षों से इस मार्ग पर वाहन चालकों को असुरक्षित यात्रा करनी पड़ रही है। बंदेश्वर सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ी होने के बाद नौतनवा, ठूठीबारी और जिला मुख्यालय महराजगंज पहुंचना आसान हो जाएगा। अभी संकरी सड़क के कारण काफी समय लग जाता है। इस सड़क के चौड़ीकरण से नौतनवा विधानसभा के अनेक गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। डगरपुररवा, जमुहानी, सूर्यपूरा, शीशमहल, पुरुषोत्तमपुर, चकदह, शाहपुर, रामनगर, धोतिअहवा, कजरी, हनुमानगढ़िया, अड्डा बाजार, संपतिहा, दशरथपुर टेढ़ीघाट, जंगल गुलरिहा सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मदरी–महदेइया–चकदह–शाहपुर–रामनगर–धोतिअहवा–कजरी मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। प्रस्ताव शासन स्तर पर अनुमोदित हो चुका है। वित्तीय मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
-नवनीत सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग