{"_id":"67c07311eda46514e60e62da","slug":"got-third-position-in-state-level-junior-boys-wrestling-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143614-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्य स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती में मिला तृतीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्य स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती में मिला तृतीय स्थान
Thu, 27 Feb 2025 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ में 23 से 25 फरवरी को किया गया। इसमें जनपद के खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर से दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दोनों खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 72 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण यादव एवं 87 किलोग्राम भारवर्ग में नितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नियमित रूप से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित खेलो इंडिया रेस्लिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और इनके कठिन परिश्रम के फलस्वरूप प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त हुआ है। हॉकी प्रशिक्षक आशिफ एकबाल, फुटबॉल प्रशिक्षक अमित कुमार कन्नौजिया, वॉलीबाल प्रशिक्षक अबुफजल ने खुशी जाहिर की। संवाद