फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Got the land of a Scheduled Caste woman registered as a sale deed

Maharajganj News: अनुसूचित जाति की महिला की जमीन का करा लिया बैनामा

Sun, 12 Oct 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Got the land of a Scheduled Caste woman registered as a sale deed
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक में अनुसूचित जाति की एक बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जीवाड़े से बैनामा कर बेच दी गई। विरोध करने पर उसके पुत्र को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से की। नगर पंचायत चौक वार्ड नंबर-10 दिग्विजय नाथ नगर निवासी पीड़ित सूरज कुमार सिंह (बहेलिया) का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उनकी मां को यह कहकर महाराजगंज ले गया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की अनुसूचित जाति की महिलाओं को सरकारी अनुदान मिल रहा है। इसी बहाने उसने उनकी माता से फर्जी दस्तावेज बनवाकर जमीन का बैनामा थाना कोतवाली सिसवा अमहवा निवासी एक महिला के नाम करा दिया। पीड़ित को जब बैनामे की जानकारी हुई, तो आरोपी से बात की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धमकी दी कि अब जमीन का बैनामा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed