फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur team won the first match

पहले मैच में गोरखपुर की टीम विजयी

Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team won the first match
पहले मैच में गोरखपुर की टीम विजयी
विज्ञापन

गोरखपुर एवं महराजगंज के बीच आज होगा फाइलन मुकाबला
महराजगंज। छत्रपति साहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे गोरखपुर जोन की 22वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहला सेमीफाइनल देवरिया एवं गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए। जवाब में देवरिया की टीम 108 रन पर सीमट गई। गोरखपुर की टीम 84 रनों से विजयी हुई।
गोरखपुर की तरफ से सर्वाधिक 54 रन दीपक ओर 30 रन रंजीत ने बताए। विनोद ने तीन व अरविंद ने दो विकेट झटके। देवरिया की तरफ से सर्वाधिक 21 रन उमेश तथा 15 रन दुर्गा ने बनाए। दुर्गा ने तीन और सुनील ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल सिद्धार्थनगर और महराजगंज के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 15.5 ओवर में 102 रन का स्कोर खड़ा किया। महराजगंज की टीम 10.5 ओवर में 103 रन बनाकर मैच की विजयी हुई। सिद्धार्थनगर की तरफ से सर्वाधिक 36 रन अमरेंद्र व 18 रन अरुण ने बनाए। देवेश ने दो तथा अजीत ने एक विकेट लिए। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला गोरखपुर व महराजगंज की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन फुटबॉल मैच में यूपी ने बिहार को दी शिकस्त
सिसवां बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अटैक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बृहस्पतिवार को यूपी की टीम ने बिहार को 3-2 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहम्मद महमूद ने किया। उद्घाटन मैच पीपीगंज (यूपी) व हसनापुर (बिहार) के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए जूझते रहे। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल नहीं कर पाई। ट्राईबेकर से मैच का फैसला हुआ। पीपीगंज की टीम ने हसनापुर को 3-2 से पराजित कर दिया। इस मौके पर आलोक सिंह, तैयब अंसारी, शिबू बनारसी, आजाद, फसीउल अबरार, नसीम, नौशाद, शिब्बू मल्ल, पिंटू कुशवाहा, सन्नी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed