{"_id":"68bf42d8f29e8e0c6e0a7e44","slug":"gorakhpur-news-traffic-jam-due-to-pressure-dig-took-charge-maharajganj-news-c-7-hsr1010-1064991-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यातायात दबाव से जाम, डीआईजी ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यातायात दबाव से जाम, डीआईजी ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
गोरखपुर। सोमवार को शहर के कई प्रमुख चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। धर्मशाला, काली मंदिर, छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर, असुरन, शास्त्री चौक, बेतियाहाता और नौसढ़ इलाके में घंटों तक राहगीर परेशान रहे। हालात बिगड़ते देख डीआइजी रेंज डॉ. एस. चनप्पा खुद निरीक्षण पर निकले और मोर्चा संभाल लिया।
उन्होंने एसपी ट्रैफिक और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी ने पाया कि कई स्थानों पर स्थानीय चौकी प्रभारी मौके से नदारद हैं। जबकि पहले से यह स्पष्ट आदेश था कि सोमवार को चौकी प्रभारी भी यातायात पुलिस के साथ सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालेंगे।
डीआईजी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और अनुपस्थित चौकी प्रभारियों को चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि सोमवार को भी वे ड्यूटी पर सड़क पर नहीं उतरे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में सुबह से लेकर देर शाम तक कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। छात्रसंघ चौराहे पर लोग देर रात तक परेशान रहे, जबकि मोहद्दीपुर और असुरन चौराहे पर भी वाहन घंटों फंसे रहे। गोरखनाथ क्षेत्र में भी कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। डीआईजी डॉ. चनप्पा ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क पर उतरकर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी।