फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News : Fire: Steps stopped by the cries of 'save me, save me'... people were scared

आग: बचाओ-बचाओ की चीख से ठिठके कदम... सहमे लोग

Sun, 07 Sep 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News : Fire: Steps stopped by the cries of 'save me, save me'... people were scared
एचएन सिंह चौराहे के पास स्थित गोविंद नगरी के एक मकान के कपड़े की गोदाम में आग लगने के बाद बचाव क
शाहपुर इलाके में गोदाम की आग कुछ ही पल में हो गई विकराल, फंसे लोगों ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

एक घंटे बाद आग पर पाया जा सका काबू, एक दरोगा हाथ झुलसा, कर्मचारी के पैर में लगी चोट
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के गोविंदनगरी कॉलोनी निवासी व्यापारी मुरारी लाल बंका के तीन मंजिला मकान-गोदाम में कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी को निकालने का मौका ही नहीं मिला। गोदाम के कर्मचारियों ने शोर मचाकर भागने की कोशिश की लेकिन आग की लपटों के चलते सफल नहीं हुए। घर में फंसे लोगों की बचाओ-बचाओ की चीख से राहगीरों के कदम ठिठक गए। मौके पर लोग सहमे नजर आए।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही छत से दो लोगों को सीढ़ी के माध्यम से और बुजुर्ग दंपती को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि आग से लोगों को बचाने की कोशिश में शाहपुर थाने के दरोगा पवन कुमार यादव का दाहिना हाथ मामूली रूप से झुलस गया। वहीं गोदाम में काम करने वाले साहिल शर्मा के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


व्यापारी मुरारी लाल बंका अपने बेटे अनूप और कृष्णा बंका के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं। उनकी गीडा में कपड़े की फैक्टरी है। मकान के भूतल में सागर सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कपड़ों का बड़ा गोदाम है। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब पादरी बाजार के व्यासनगर निवासी साहिल शर्मा समेत तीन-चार कर्मचारी काम करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल ने बताया कि अचानक एक एसी के पास से तेज धुआं निकला और आग पकड़ ली। वह शोर मचाते हुए बाहर भागा और गिरकर घायल हो गया। देखते ही देखते आग गोदाम में रखे सिंथेटिक कपड़ों में लग गई। कपड़े धू-धूकर जलने लगे। घर में फंसे सभी लोग छत से नीचे उतरने का प्रयास कर ही रहे थे कि आग ने विकराल रूप ले लिया। सभी प्रथम तल और द्वितीय तल पर फंस गए। छत से जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे।
साहिल शर्मा ने शोर मचाकर बाहर भागने की कोशिश की लेकिन गिरकर घायल हो गया। कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम धधक उठा और पहली मंजिल तक लपटें और धुआं फैल गया।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर से मनीष सिंह, सुरेश गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, रविंद्र श्रीवास्तव, दीपक माथुर, रतन श्रीवास्तव और धीरेंद्र मिश्रा समेत 12 सदस्यीय टीम भी सक्रिय रही। रेस्क्यू कार्य एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। मौके का निरीक्षण करने सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे।



हाईटेक कॉलोनी में घटना से क्षेत्र में दहशत
कपड़े के गोदाम में लगी आग और परिवार के फंसे होने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया। हालांकि आग ने गोदाम में रखे लाखों रुपये के कपड़ों को राख कर दिया लेकिन त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई।





गीडा में फैक्टरी, मकान में बना रखा है गोदाम
पड़ोसियों ने बताया कि मुरारी लाल बंका की गीडा में कपड़े की फैक्टरी है। उन्होंने अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की गोदाम बना रखा है। मकान के प्रथम और द्वितीय तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। 12 से अधिक कर्मचारी गोदाम में प्रतिदिन सिंथेटिक कपड़ों की पैकिंग करते हैं।


कमरे की सभी दीवारें धुएं से काली पड़ गईं


शाहपुर थाने के पीछे गोविंद नगरी कॉलोनी में मुरारी लाल बंका का तीन मंजिला मकान 2400 वर्ग फीट में बना है। आग लगने से कमरे की सभी दीवारें धुएं से काली पड़ गईं। मकान में अधिकतर खिड़कियां शीशे की होने से चटक कर टूट गईं। दीवारें और दरवाजे खराब हो गए।




कॉलोनी के लोगों ने कहा- घनी आबादी में नहीं होना चाहिए गोदाम
एचएन सिंह चौराहा स्थित गोविंद नगरी वीआईपी कॉलोनी है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारियों समेत कई प्रतिष्ठित लोगों का मकान हैं। नाम न छापने की शर्त पर मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि कॉलोनी के बीच में गोदाम नहीं होना चाहिए। ये लोग मकान में गोदाम बनाए थे, यह गलत है। आग लगने से कॉलोनी में बड़ी घटना होते-होते बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed