फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: 6 thousand patients came to OPD in AIIMS in one day, record made

Maharajganj News: एम्स में एक दिन में ओपीडी में आए छह हजार मरीज, बना रिकाॅर्ड

Tue, 09 Sep 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 6 thousand patients came to OPD in AIIMS in one day, record made
स्थापना के बाद अब तक 30 लाख से अधिक मरीजों का इलाज कर चुका है गोरखपुर एम्स
विज्ञापन

एम्स। गोरखपुर एम्स ने अपने समकालीन देश भर के अन्य एम्स को ओपीडी के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को यहां की ओपीडी में चिकित्सकों ने 6000 मरीजों को परामर्श दिया। इससे पहले एक दिन में अधिकतम 5000 मरीज देखे गए थे। अगर मरीज के साथ आए परिजनों की संख्या को जोड़ दी जाए तो लगभग 12 हजार लोग सोमवार को एम्स पहुंचे थे।
एम्स प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक अस्पताल में 30,10,365 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसमें सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक मरीज देखे गए। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में 169 मरीजों का इलाज हुआ। इसके अलावा आईपीडी में 92 नए मरीजों को भर्ती किया गया। लैब टेस्ट की बात करें तो 1558 लोगों ने विभिन्न प्रकार की जांच कराई।
विज्ञापन

एम्स की मीडिया प्रभारी डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि एम्स ओपीडी के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऑपरेशन की सुविधा बढ़ने से कई जटिल ऑपरेशन भी हो चुके हैं। इससे लोगों का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed