{"_id":"66fc001f89b7aab6470310bb","slug":"goods-worth-rs-48-lakh-recovered-from-truck-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132623-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में ट्रक से 48 लाख का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में ट्रक से 48 लाख का सामान बरामद
Tue, 01 Oct 2024 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया चीनी, मोबाइल फोन, टेम्पर्ड ग्लास, मोबाइल कवर बरामद हुआ। इसे महेशपुर भंसार कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
नेपाल नवलपरासी जिले के बर्डघाट के चिसापानी से सशस्त्र पुलिस ने ट्रक पर लदे 48 लाख का अवैध सामान बरामद किया है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 26 के प्रमुख एसपी प्रकाश वागले ने बताया कि एक संदिग्ध ट्रक को नवलपरासी जिले के बर्डघाट के चिसापानी में चेक करने पर ट्रक से 600 बोरियों में 30 लाख कीमत की चीनी, 160 मोबाइल, टेम्पर्ड ग्लास, 950 मोबाइल कवर के साथ विभिन्न ग्लास, कंटेनर बरामद हुए। एसपी वागले ने बताया कि चालक ने ट्रक पर लदे चीनी के अलावा अन्य बरामद सामानों का कोई कागजात नहीं दिखा सका, जिससे सभी अवैध पाए गए। ट्रक सहित चालक व सह चालक को कार्रवाई के लिए महेशपुर सीमा शुल्क कार्यालय भेज दिया गया।