{"_id":"6a29c1e4c85a686ef30100ac","slug":"goods-worth-3-lakh-intended-for-shipment-to-nepal-seized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-178989-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भेजने के लिए रखा गया तीन लाख का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भेजने के लिए रखा गया तीन लाख का सामान बरामद
विज्ञापन
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में मंगलवार की रात बॉर्डर से सटे एक घर में छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाल भेजने के लिए रखा गया सामान बरामद किया। टीम सामान कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर से उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता एवं सीओ अनिरुद्ध कुमार को सूचना मिली की लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के एक घर में भारी मात्रा में गत्ते में नेपाल भेजने के लिए समान रखा गया है। सूचना पर संयुक्त टीम बुधवार की रात करीब एक बजे ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के साथ लक्ष्मीपुर खुर्द गांव निवासी सोनू कुमार यादव के घर छापा मारा तो नेपाल भेजने के लिए रखा गया भारी मात्रा में ब्रांडेड बिस्कुट व पटैटो क्रिप्स रखे गत्ते बरामद हुए।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 120 गत्ता बिस्किट (एक गत्ता में 60 पैकेट) तथा 9 गत्ता प्रींगल्स पोटैटो क्रिप्स (एक गत्ता में 12 डिब्बा प्रत्येक 40 किलो) बरामद हुआ। बरामद सामान की कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। कस्टम एक्ट के तहत बरामद सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।