फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   good friday celebrated

मानव जाति के उद्धार के लिए सलीब पर चढ़े प्रभु यीशु : आदम योहान्ना

Sat, 08 Apr 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
good friday celebrated
सिसवा के सेंट इंड्रयूज चर्च मे गुड फ्राईडे पर्व पर विशेष प्रार्थना मे उपस्थित भीड़।संवाद
प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार/नौतनवां। कस्बे के लोहियानगर में प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में ईसाई समुदाय के अनुयायियों ने गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा की। ईसाई धर्म ग्रंथ के अनुसार गुड फ्राइडे को ही प्रभु यीशु समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए सलीब पर चढ़े थे। उन्होंने दुश्मनों को भी क्षमा करने का आग्रह करते हुए अपडी आत्मा को परमात्मा के हाथों में सौंप दिया था।
सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर दो लोहिया नगर स्थित प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में शुक्रवार को दिन में 12 बजे से तीन बजे तक विशेष प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया। इसमे बाइबिल के यशायाह 53वें अध्याय का पाठ किया गया व यीशु सलीब पर चढ़ा, तेरे लिए मेरे लिए गीत गाया गया और साथ ही प्रभु के दिए सात वाणियों का उल्लेख करने के उपरांत यीशु भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चर्च के पादरी योहन्ना आदम ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण करने व अंधविश्वासों को दूर करने के लिए जब यरुशलम में प्रवेश किया तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया का। इस अवसर पर सहायक पादरी विजेंदर कुमार, कुंदन राय, राहुल राय, पंकज जायसवाल, दीनदयाल, निखिलेश, गुड़िया राय, प्रतिभा सिंह, काजल राय, वंदना जायसवाल, खुशबू, रंजना, समीर पॉल, केशु पॉल, शुभम पॉल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां नगर के असेंबली आफ बिलिवर्स चर्च में शुक्रवार को मसीही समुदाय ने गुड फ्राइडे मनाया। इस दौरान भजन, कीर्तन, नाटक व पवित्र ग्रंथ बाइबल से प्रभु की सात वाणियों का वर्णन किया गया। पास्टर कृष्णा ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त जाति के पाप क्षमा, शांति व उद्धार के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया। इस मौके पर सुरेन्द्र, सुनील कुमार, गुड़िया, पुष्पांजलि, विमला, सरोज, कमला, अर्चना जूली चंद्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed