{"_id":"627b53f1738e2c23347eb913","slug":"gold-worth-rs-4-crore-stolen-three-indian-nationals-arrested-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: चार करोड़ का सोना चोरी, तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: चार करोड़ का सोना चोरी, तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Wed, 11 May 2022 11:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 May 2022 11:43 AM IST
सार
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से सोने जैसा पीला सिक्का, पीले धातु का सोने जैसा बिस्किट मोबाइल, भारतीय रुपया, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल में पकड़े गए भारतीय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के बुटवल में चोरी करने के मामले के आरोपी तीन भारतीयों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने जैसा धातु, मोबाइल व भारतीय रुपया बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुटवल के बीपी चौक स्थित गुलमेली मजूवा सोना-चांदी की दुकान से सोना चोरी करने वाले तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी चोरी की नीयत से चोरी हुई दुकान के बगल में किराए पर कमरा लेकर कॉस्मेटिक की दुकान चला रहे थे। 27 अप्रैल को तीनों आरोपियों ने रात में गैस कटर से सोने की दुकान के लॉकर को काट कर करीब चार करोड़ 35 लाख रुपये का सोना चुरा ले गए।
विज्ञापन
रूपनदेही एसपी रविंद्र रेगमी ने बताया कि गोमती नगर कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद जीशान खान (35), जौहरी मोहल्ला चौक के रहने वाले मोहसिन अब्दुल्ला खान (36), तकिया पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज के रहने वाले मोहम्मद शरीकलाई (22) (भारत) के लखनऊ के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 के महुवारी के खुंगई कालिदाहा रोड पर एक साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से सोने जैसा पीला सिक्का, पीले धातु का सोने जैसा बिस्किट मोबाइल, भारतीय रुपया, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।