फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gold businessmen had jammed

स्वर्ण व्यवसायियों ने जाम लगाया

Tue, 29 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 29 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gold businessmen had jammed
स्वर्ण व्यवसायियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। - फोटो : विनोद गुप्ता
सोनार कल्याण समिति के सदस्यों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम तथा सांसद को दिया। व्यवसायियों ने 30 मार्च को रेल रोकने का एलान किया है। सोनार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र स्वर्णकार ने आर पार के इस आंदोलन में सभी से पहुंचने की अपील भी की है।
विज्ञापन


 सोमवार को जिले भर से आए सर्राफा व्यवसायियों ने सक्सेना चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सोनार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं लेकिन सर्राफा व्यवसायियों पर एक्साइज ड्यूटी की नहीं। एक्साइज ड्यूटी के चलते चौपट हो रहे सराफा व्यवसाय को बढ़ावा क्यों नहीं दिया जा रहा है। व्यवसाय से जुड़े कारीगर, व्यवसायी आर्थिक तंगी के कगार पर पहुंच जाएंगे। उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। इसकी चिंता वित्त मंत्री को नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि विरोध प्रदर्शन का 27वां दिन है जो अभी तक शांतिपूर्ण और अनुशासित था। केन्द्र सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। फरेन्दा अध्यक्ष आनन्द वर्मा, सिसवा अध्यक्ष शिवजी सोनी, नौतनवां अध्यक्ष भुआल वर्मा, घुघली अध्यक्ष रोशन लाल वर्मा, परतावल अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, पनियरा अध्यक्ष अनिल वर्मा, चौक अध्यक्ष खूबलाल वर्मा, बृजमनगंज अध्यक्ष संतोष वर्मा, कोल्हुई अध्यक्ष संतोष वर्मा, भिटौली अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, निचलौल अध्यक्ष अंवरीश वर्मा, सोनौली अध्यक्ष ध्रुव वर्मा, महामंत्री अनिरूद्ध वर्मा, उपमंत्री अनिल वर्मा, विजय सोनी, संरक्षक गौरीशंकर वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष काशीनाथ वर्मा ने किया। युवा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती है बंदी और विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed