फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gold and silver lose their sheen after Diwali, sales rise

Maharajganj News: दिवाली के बाद सोने व चांदी की चमक हुई फीकी, बढ़ी बिक्री

Sat, 25 Oct 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver lose their sheen after Diwali, sales rise
आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
महराजगंज। करवा चौथ से दीपावली पर्व तक छलांग लगाने वाली सोने और चांदी की चमक अब धुंधली पड़ने लगी है। 20 अक्तूबर तक 1.89 लाख रुपये किलो की दर से बिकी चांदी का रेट गिरकर 1.59 लाख रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 24 कैरेट सोना अब 1.26 लाख रुपये पर बिक रहा है। रेट घटने के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोना व चांदी के दाम गिरने के बाद सहालग को ध्यान में रखते हुए लोगों ने खरीदारी की तैयारी में हैं। शायद यही कारण भी है कि त्योहार के बाद भी सराफा बाजार में चहल-पहल कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कारोबारी भी असमंजस में हैं। उनके मुताबिक, यह गिरावट कब तक बनी रहेगी यह कहना मुश्किल है। हालांकि घटी कीमतों ने खरीदारी को उत्साहित जरूर कर दिया है। सोना व चांदी निवेश के सशक्त माध्यम बनने के कारण इनके दाम लगातार बढ़ रहे थे। हालांकि दीपावली बीतते ही इनके भाव गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि दीपावली में 999 हाल मार्क वाली चांदी 1.89 लाख रुपये प्रति किलो की दर तक पहुंची थी लेकिन 24 अक्तूबर को रेट 1.59 लाख रुपये किलो रहा। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का रेट भी 1.32 लाख रुपये से गिरकर 1.26 लाख तक पहुंच गया है। इस गिरावट के बाद भी बिक्री में कोई कमी नहीं आई है बल्कि इन दिनों बिक्री बढ़ी है।
विवेक सोनी ने बताया कि रेट घटने के कारण सहालग को ध्यान में रखते हुए लोग बेटी व बहू के लिए वजनदार गहनों की खरीद कर रहे हैं। रेट घटने से बिक्री बढ़ी है।

कीमतें गिरने से वजनदार गहनों की मांग : मुख्यालय निवासी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि नवंबर में बिटिया की शादी तय है। बढ़ी कीमतों के कारण अब तक जेवर नहीं खरीद सके थे, दाम घटने पर वजनदार गहनों की खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed