{"_id":"647a3f1e3c6be0bec40d7517","slug":"going-to-nepal-is-expensive-maharajganj-news-c-7-1-191205-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल जाना हुआ महंगा, भारतीय वाहनों के शुल्क में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल जाना हुआ महंगा, भारतीय वाहनों के शुल्क में इजाफा
Sat, 03 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के आम बजट में किया गया प्रस्ताव पास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत से नेपाल जाना अब और महंगा हो गया है। नेपाल सरकार ने दो व चार पहिया भारतीय वाहनों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि कर दी है। एक दिन के लिए नेपाल में प्रवेश करने पर दो पहिया वाहन का प्रवेश शुल्क पहले 150 रुपये (नेपाली) था। अब इसे 200 रुपये कर दिया गया है। चार पहिया वाहन ले जाने पर पहले 500 रुपये देने प़ड़ते थे। अब 600 रुपये (नेपाली) देना पड़ेगा। मालवाहक वाहनों को 1700 रुपये शुल्क देना होगा।
नेपाल सरकार ने शुल्क बढ़ाने का यह प्रस्ताव अपने बजट में किया है। इसे नेपाल से जुड़ी सभी सीमाओं पर लागू कर दिया गया है। इसके विपरीत भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबरों के वाहनों को भारतीय क्षेत्र के नजदीक रेलवे स्टेशन तक प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। नेपाली वाहन चालकों को भारतीय कस्टम विभाग फ्री पास देता है। जबकि भारतीयों को नजदीक के नेपाल के बाजार तक वाहन ले जाने पर नेपाल कस्टम विभाग फ्री पास देता है।
नेपाल के भैरहवा कस्टम चीफ मानी राम पौडेल ने बताया कि वाहनों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। नौतनवां तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने आरोप लगाया कि नेपाल कस्टम कर्मी यह सोच कर अकेले सवारी को फ्री पास नहीं दे रहे हैं कहीं वह नेपाल से सवारी ढोने न लगे। लिहाला अपने वाहन से फ्री पास लेकर नेपाल की यात्रा करने वालों को मजबूरी में प्रवेश शुल्क देना पड़ता है।