{"_id":"573e07ce4f1c1bf857ac757b","slug":"going-to-jail-on-23-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को जेल भरो आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को जेल भरो आंदोलन
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
aap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिला सचिव केएम अग्रवाल ने कहा कि सिन्दुरिया स्टेट बैंक कांड में लिखवाए गए फर्जी मुकदमे को अबतक वापस नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा कि एसपी के दबाव में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू न होने के विरोध में 23 मई को जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया गया है। इसे सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। उन्होंने बताया कि जेल भरो आंदोलन में भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
.
पार्टी के जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है। भ्रष्टाचार और पुलिस उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत है। सपा के शासन काल में अपराध लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर पुलिस अंग्रेज पुलिस की तरह उत्पीड़न करते हुए फर्जी मुकदमे लिखवा कर धन का दोहन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को बैंक कांड के बाद 23 अप्रैल को ही डीएम ने सदर एसडीएम को मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश कर दिया। लेकिन एसपी के दबाव में आकर 25 दिन बाद भी एसडीएम ने जांच शुरू नहीं किया।
उनके इस रवैये से 23 मई को जिले भर के आप पार्टी के लोग भारी संख्या में जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान भगवान दत्त पांडे, जय गोविंद सिंह, जितेन्द्र आर्य, परमानंद गुप्ता, छोटेलाल खरवार, रामकुमार पटेल, जयप्रकाश पटेल, हरीराम वर्मा, अब्दुल कलाम, विनोद चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।