{"_id":"57f7ed804f1c1b6a5326fa55","slug":"goddess-statues-septum-open-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी प्रतिमाओं के आज खुलेंगे पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी प्रतिमाओं के आज खुलेंगे पट
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खुलेंगे पट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा को लेकर नवरात्र ने नगर से लेकर देहात तक की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकांश देवी प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित हो गई हैं और कलाकार भी पांडाल को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटे हुए हैं। रेलवे स्टेशन के दूरभाष केंद्र रोड और स्टेट चौराहा पर इलाके का सबसे बड़ा विशाल पांडाल और देवी प्रतिमाएं बनी हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
दूरभाष केंद्र रोड पर इस वर्ष 100 फुट लंबा पंडाल बनाया गया है। श्री बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष गंगा सागर जायसवाल ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व से दूरभाष केंद्र रोड पर कुशीनगर जनपद के कलाकार पंडाल बना रहे हैं। जो लगभग पूरा हो गया है। आयोजक मंडल के अनुसार पांडाल और मूर्ति में लगभग 9 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। वहीं नगर के स्टेट चौराहे पर श्री शिव शक्ति अखाड़ा प्राइमरी पाठशाला समिति की ओर से भी इस बार करीब 60 फुट लंबा पांडाल बनाया गया है। आयोजक मंडल के अध्यक्ष साजन कुमार जायसवाल के अनुसार करीब 6 लाख रुपये का खर्च पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। लगभग सभी देवी प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित हो गयी हैं। जयकारो के बीच शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे से देवी प्रतिमाओं के पट खुलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए युद्धस्तर पर सजावट की तैयारी नगर सहित देहात क्षेत्रों में चल रही है। देहात क्षेत्र से दोनों पंडालों व प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है।