फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Goat was made a morsel in the evening, leopard was caught in the night

Maharajganj News: शाम में बकरी को बनाया निवाला, रात में पकड़ा गया तेंदुआ

Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Goat was made a morsel in the evening, leopard was caught in the night
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार टोला हरलालगढ़ में तेंदुए की दहशत देर शाम खत्म हो गई। शनिवार की शाम एक बकरी को तेंदुए ने निवाला बनाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम की ओर से घटनास्थल पर तेंदुए को कैद करने के लिए पिंजड़ा लगाया। देर शाम काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार टोला हरलालगढ़ निवासी लुलैन ने बकरी चराने के लिए गांव से पश्चिम रोहिन नदी के किनारे गया था। उसी दौरान अचानक रोहिन नदी के किनारे झाड़-झंखाड़ से निकल कर बकरी पर हमला कर दिया। हमले के बाद वन विभाग की टीम ने हरलालगढ़ गांव से सटे पिंजड़ा लगवाया, जिसमें बकरी बांध दी गई। इसके बाद लोग वहां से किनारे हो गए। काफी इंतजार के बाद तेंदुआ वहां पहुंचा। उसने बकरी को शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed