फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Giving wings to the careers of youth associated with the Employment Committee

Maharajganj News: रोजगार समिति से लगे युवाओं के कॅरिअर को पंख

Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Giving wings to the careers of youth associated with the Employment Committee
महराजगंज। बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए रोजगार का इंतजाम किया गया है। इसके लिए रोजगार मिशन समिति गठित की गई है जिसकी पिछले दिनों बैठक समिति के अध्यक्ष डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

समिति के उपाध्यक्ष सीडीओ तो सचिव सेवा योजन अधिकारी के जिम्मे किया गया है। इस समिति की हर महीने बैठक आयोजित होगी और युवाओं के रोजगार को लेकर क्या बदलाव व सुधार किए जा सकते इसपर मंत्रणा के बाद प्रभावी करते हुए रोजगार की अधिक से अधिक संभावना पैदा करने के प्रयास होंगे जिससे युवा शक्ति की उर्जा जिले के उत्थान में भी सहायक बन सके।
विज्ञापन

शिक्षा व प्रशिक्षण के बाद रोजगार बढ़ाने के लिए अब रोजगार मिशन गठित किया गया है। सेवा योजन अधिकारी व समिति सचिव ईशान प्रकाश ने बताया कि होनहार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला कार्यकारी समिति गठित की गई है। यह समिति युवाओं के देश-विदेश में नौकरी का सपना साकार करेगी। रोजगार मिशन के मार्फत युवाओं को कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए पंख लगेंगे। क्योंकि समिति का कम यही होगा कि अधिक से अधिक रोजगार की संभावना जनपद में विकसित हो सके। साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों को रोजगार मेला लगाने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed