{"_id":"657b1f9b2ee9d615e306e53b","slug":"give-list-of-those-who-do-not-have-a-lawyer-district-judge-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11670-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनके पास नहीं है वकील उनकी दें सूची : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनके पास नहीं है वकील उनकी दें सूची : जिला जज
Thu, 14 Dec 2023 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला जज नीरज कुमार, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला जज ने बैरक और पाठशाला आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विदेशी बंदियों सहित अन्य बंदियों से मुलाकात कर उनकी हालचाल पूछा। उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और जेल प्रशासन को अक्षम और गरीब बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला जज ने जिन मामलों में गवाही में हो रही है, उनकी सूची न्यायालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने उन बंदियों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा जिनके पास वकील या जमानतदार नहीं हैं।
जिलाधिकारी ने वार्डों व बंदियों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि जेल प्रशासन जेल मैन्युअल का कड़ाई से पालन करें। इस दौरान महिला बंदियों व बच्चों में जिला न्यायालय व प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्रियों व उपहारों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश्वर पांडेय, सीजेएम सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, प्रभारी जेलर आदित्य सिंह मौजूद रहे।