{"_id":"5723acdf4f1c1b5b1fa91bd6","slug":"give-job-stop-migration-of-villagers-says-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में काम देकर लोगों का पलायन रोकें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में काम देकर लोगों का पलायन रोकें : डीएम
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
संपतिहा गांव में दौरा करने पहुंचे डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसपी भरत सिंह यादव शुक्रवार की शाम नौतनवां तहसील के संपतिहां और शिवतरी पहुंचे। ग्रामीणों से मुखातिब हुए और उनकी समस्याएं सुनीं।
मनरेगा, राजस्व, बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पानी, बिजली, विकास, शिक्षा, साफ सफाई समेत सभी बिंदुओं की जानकारी ली। मौजूद अधिकारियों को उनके स्तर से संभव समस्या समाधान करने का निर्देश दिया।
डीएम और एसपी करीब चार बजे संपतिहां प्राइमरी स्कूल परिसर पहुंचे। जबकि ग्रामीण और कर्मी सुबह 10 बजे से ही प्रतीक्षा कर रहे थे। डीएम ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से गांव के वृद्धा, विधवा, विकलांग और समाजवादी पेंशन, कोटे की दुकान व वितरण आवास के हाल पूछे।
विज्ञापन
स्कूलों और उनमें छात्र संख्या, शिक्षकों की संख्या, पढ़ाई, मध्याह्न भोजन का हाल, सिंचाई के साधन, पोखरियों की संख्या, पीने के पानी के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप जानने के बाद ब्लाक अधिकारी को खराब पंप जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
डीएम के पूछने पर गांव में मनरेगा जाब कार्डधारकों की संख्या 273 बताई गई। बताया कि वर्ष भर में किसी को 100 दिन काम नहीं मिलता है। प्रधान रमाशंकर तिवारी से डीएम ने कहा कि काम के लिए मजदूरों से पूछें। पोखरी, बांध, खेत, चकरोड़, वृृक्षारोपण आदि का काम कराएं।
शहर की तरफ पलायन रोकने के लिए मजदूरों खासकर अस्सी फीसदी इच्छुक महिलाओं को काम दिया जाय। अपील किया कि पानी के लिए लातूर जैसी स्थिति न आने दें। कहा कि जल संचयन के लिए ताल, पोखरियां आवश्यक हैं। इस पर अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
अपील किया कि यदि जेसीबी काम करती दिखे तो उन्हें सूचित करें कार्रवाई होगी। उन्होंनें गांव में अधिक संख्या में बढ़ रहे विवाद का कारण पूछा और ग्रामीणों को विवाद बचने की अपील भी किया।
एसपी भरत सिंह ने कहा कि जमीन का विवाद हल करने के लिए लेखपाल कानूनगो और पुलिस एक साथ मौके पर जाएं। ताकि स्थाई समाधान निकल सके। कहा कि थाने पर शिकायत देकर रसीद प्राप्त करना आवश्यक है।
जिले में हाल में हुई विभिन्न आगजनी की घटनाओं में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि गेहूं के डंठल में आग लगाने वाले व्यक्ति के बारे उन्हें सूचित करें में उन्हें जानकारी दें। घंटे भर बाद दोनों अधिकारी शिवतरी के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेश्वर प्रसाद, सीओ गोपीनाथ सोनी, डाक्टर एमपी सोनकर, कानूनगो रमेश लाल, थानाध्यक्ष रामायण यादव, एसआई राजेंद्र सिंह, सेक्रेट्री मनराज प्रसाद, पिंगला चौधरी, शिक्षक अजीत सिंह, संतोष मिश्र, नीतू सिंह, सुनीता जायसवाल, हासिम अली, ब्लाककर्मी वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, एडीओ एजी आद्या पांडेय, शशिकांत, कन्हैया जायसवाल, कौशलेंद्र कुशवाहा, ग्रामीण नंदराम वर्मा, महेंद्र तिवारी, वीरेंद्र राव, बबलू पांडेय, आद्या पांडेय, गोमल पासवान, नन्हें सिंह, रसोईया, आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक मौजूद रहे।