फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Give benefit of Sumangala scheme to maximum number of characters

Maharajganj News: अधिक से अधिक पात्रों को दें सुमंगला योजना का लाभ

Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Give benefit of Sumangala scheme to maximum number of characters
- जिलाधिकारी व भाजपा के जिला प्रभारी ने योजना की 20 बालिकाओं में वितरित की राखी
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्रों को उपलब्ध कराएं। ऐसा कर जहां योजना की सार्थकता को सिद्ध किया जा सकेगा, वहीं बालिकाओं की मुश्किलों को कम करने मेंं मदद मिलेगी।

ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में योजना से जुड़ी बालिकाओं को राखी, उपहार व उनकी धनराशि से संबंधित डेमो चेक वितरण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना महत्वाकांक्षी योजना है। ऐसे में सभी को उससे जुड़ते हुए बालिकाओं के विकास पर जोर देना होगा। भाजपा के जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने बालिकाओं व महिलाओं के हितों व सुरक्षा पर विशेष जोर दिया है। इन वर्गों का विश्वास भी सरकार के प्रति मजबूत हुआ है। संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से 20 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, श्याम सिंह, ऋचा मिश्रा, शिखा तिवारी, संजा देवी, रत्ना तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान राज्य स्तर पर लोक भवन मेें हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed