फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girls were worshiped in every home

Maharajganj News: घर-घर पूजी गईं कन्याएं

Sat, 12 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Girls were worshiped in every home
महराजगंज। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हवन पूजन किया। घर-घर कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने व्रत का पारायण किया। जबकि कुछ लोग शनिवार को करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अष्टमी व महानवमी तिथि पर दर्शन करने वालों का तांता मंदिरों में लगा रहा। सर्वाधिक भीड़ आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर में रही। यहां बृहस्पतिवार की रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शुक्रवार को ब्रम्हमुहुर्त में जबतक आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते तबतक बड़ी संख्या में दर्शनार्थी परिसर के बाहर कतारबद्ध हो चुके थे। पंडित ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि सुबह 3.30 बजे श्रृंगार आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के मुताबिक सुबह आठ बजे तक यहां लगभग पांच हजार से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम पूरे दिन बना रहा। दर्शनार्थियों को असुविधा न होने पाए इसके लिए पुलिस बल की तैनाती भी रही। फरेंदा व जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर, मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी, नौतनवा आदि मंदिरों में भी भक्तों की आवाजाही से चहल-पहल बनी रही। महानवमी पर्व को देखते हुए घरों व मंदिरों में कन्या पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। श्रद्धापूर्वक भक्तों ने कन्याओं के पांव पखारकर उन्हें आसन दिया। नारियल, चुनरी अर्पित करने के बाद हलवा, पूड़ी, चना व अन्य सात्विक व्यंजनों का भोग कन्याओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने फरेंदा दुर्गा मंदिर परिसर में भक्तों से कन्यापूजन का कार्य विधि विधान से संपन्न कराया। घरों पर भी लोगों ने कन्या पूजन कार्यक्रम कर आशीर्वाद लिया। दोपहर दो बजे के बाद व्रत रखने वालों ने हवन कार्यक्रम प्रारंभ कराया। आद्रवन लेहड़ा मंदिर, कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा जनपद के लगभग सभी देवी मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम संपन्न कराने में भक्त देर रात जुटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed