फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girls should pursue education fearlessly, police ready for security

Maharajganj News: निडर होकर शिक्षा ग्रहण करें छात्राऐं, सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर

Thu, 26 Feb 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Girls should pursue education fearlessly, police ready for security
डुमरियागंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया
विज्ञापन

भवानीगंज। पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में डुमरियागंज थाना क्षेत्र की बनगवा बरई स्थित आदर्श प्राथमिक पाठशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने बच्चियों और बच्चों को एकत्रित कर चौपाल लगाई और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को निडर होकर विद्यालय आने और पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना और सुरक्षा के प्रति सजग करना था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि विद्यालय आने-जाने के दौरान कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट, छेड़खानी या छींटाकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रेनू ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर साझा किए और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
इस मौके पर डुमरियागंज थाने के एसआई वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल ईनामुद्दीन, कांस्टेबल जयहिंद यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed