फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girls' education affected due to lack of lecturers

Maharajganj News: प्रवक्ताओं की कमी से बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित

Sat, 20 Apr 2024 04:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Girls' education affected due to lack of lecturers
धनेवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज।संवाद
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में नामांकित हैं 560 बालिकाएं
विज्ञापन

-विज्ञान और कला वर्ग की पढ़ाई के लिए है सिर्फ चार की तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम का इंतजार है। इस बीच सभी इंटर काॅलेजों में प्रवेश शुरू हो गया है, लेकिन मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। यहां कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई होती है, तथा 1000 बालिकाओं की सीट है। इसके बावजूद प्रवक्ताओं की कमी के कारण सिर्फ 560 बालिकाएं ही शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बाकी की सीटें पिछली बार खाली रहीं।
इस बार 70 ने प्रवेश फाॅर्म खरीदा है, लेकिन वह प्रवेश लेंगी अथवा दूसरे स्कूल में चली जाएंगी, इस पर अभी संशय है। यहां इंटर में दो तथा हाईस्कूल में भी सिर्फ दो ही प्रवक्ताओं की तैनाती है, जबकि कई महत्वपूर्ण विषय के प्रवक्ताओं के पद लंबे अर्से से रिक्त चल रहे हैं। मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 11वीं और 12वीं के लिए 11 प्रवक्ता पद सृजित हैं। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलाजी, मैथ, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र के पद रिक्त हैं। कला के लिए प्रधानाचार्या दमयंती यादव और इतिहास विषय में सिर्फ एक वर्ष के लिए इंदू की तैनाती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार कक्षा 6 से 10 के लिए 10 पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, कला और संगीत में सिर्फ मीनाक्षी और प्रकाशिनी ही दायित्व निर्वहन कर रही हैं। प्रवक्ताओं की कमी के बीच बच्चियों की पढ़ाई किसी तरह होती है। 11 वीं की छात्रा शीलू और नंदिनी तो कक्षा 10 की सोनम और ज्योति का कहना है कि टीचर की कमी के कारण ट्यूशन अथवा घर पर ही पढ़ने की मजबूरी रहती है। प्रयोगशाला में भी शिक्षकों की कमी खलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या दमयंती यादव कहती हैं कि शिक्षकों की अगर भर्ती हो जाए तो न सिर्फ पढ़ाई का स्तर ऊपर उठेगा बल्कि बालिकाओं का प्रवेश भी बढ़ेगा।
----
राजकीय इंटर काॅलेज में प्रवक्ताओं की कमी भर्ती न होने के कारण उत्पन्न हुई है। लोकसभा निर्वाचन के बाद उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। -अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed