{"_id":"62becf0f316e2f290b580f7b","slug":"girlfriend-brother-saw-her-talking-to-mobile-then-lover-beaten-to-death-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: प्रेमिका के भाई ने मोबाइल से बात करते देखा तो प्रेमी को पीटकर मार डाला, गांव में छाया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: प्रेमिका के भाई ने मोबाइल से बात करते देखा तो प्रेमी को पीटकर मार डाला, गांव में छाया सन्नाटा
Fri, 01 Jul 2022 04:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:10 PM IST
सार
थाना प्रभारी सिंदुरिया रामकृष्ण यादव का कहना है कि इस मामले में आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को मोहल्ले के युवक से प्रेम हो गया। युवक उससे मोबाइल से बात कर रहा था, इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो आग-बबूला होकर युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, वहीं इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती जो बृहस्पतिवार शाम को अपने मोहल्ले के युवक से मोबाइल से बात कर रही थी। बात करते हुए युवती के भाई ने देख लिया, यह बात उसको नागवार लगी। उसने अपनी बहन से मोबाइल छीन कर फोन किया तो अपने ही मोहल्ले कर युवक निकला।
विज्ञापन
युवती के भाई और पिता ने युवक को दौड़ा लिया और जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया, जिसके शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक अपने दो भाइयों से छोटा था।
थाना प्रभारी सिंदुरिया रामकृष्ण यादव का कहना है कि इस मामले में आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।