फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl students lying ill, went home after first aid

Maharajganj News: बीमार पड़ी छात्राएं, प्राथमिक उपचार के बाद घर गईं

Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Girl students lying ill, went home after first aid
बीमार पड़ी छात्राएं, प्राथमिक उपचार के बाद घर गईं
कहा, दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले मौसम की वजह से सेहत हुई खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शनिवार को विकास खंड पनियरा के पू्र्व माध्यमिक विद्यालय हरखपुरा में बच्चों को फाइलेरिया व कीड़े की दवा खिलाने के दौरान पांच छात्राएं बेहोश हो गईं। जिसके बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने एम्बुलेंस की सहायता से बेहोशी की हालत में छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि मौसम की वजह से बच्चों की तबीयत खराब हुई थी।
बताया जा रहा है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरखपुरा में छात्राओं को फाइलेरिया व कीड़े की दवा दी गई। इसी दौरान अनामिका कक्षा आठ, करिश्मा कक्षा आठ, शिवांगी कक्षा आठ व सुजाता कक्षा सात, अनामिका कक्षा सात की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद सभी छात्राएं बेहोश होकर फर्श पर गिर गईं। जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद बेहोशी की हालत में स्कूली बच्चियों को पीएचसी पनियरा भेजवाया गया। जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। कुछ देर सबके तबीयत सुधार होने लगी। शिक्षकों ने सभी बच्चियों को उनके घर भेजवाया है।
विज्ञापन


-------------------

पांच बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी बच्चियों को पीएचसी पनियरा में इलाज कराने के बाद घर पर भेजवा दिया गया है।
रवि प्रताप, प्रभारी प्रधानाध्याक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरखपुरा
-------------------

बच्चों की तबीयत गैस होने के कारण बिगड़ी थी। सभी का इलाज किया गया है। छात्राओं की तबीयत ठीक है, इसलिए उन्हें उसके घर भेजवा दिया गया है।
डाॅ अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा
--------------------

मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से स्कूल के बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल उन्हें पीएचसी पनियरा में भर्ती कराया। जहां पर सभी का इलाज हुआ सबकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रवण गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed