फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl student's legs cut off after being hit by train while talking on phone

Maharajganj News: फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा के दोनों पैर कटे

Wed, 31 Jan 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Girl student's legs cut off after being hit by train while talking on phone
बृजमनगंज। आनंदनगर रेल मार्ग पर सुखरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार सुबह फोन पर बात करने के दौरान बीएड छात्रा डेमू ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। सीएची बृजमनगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज के नौसागर टोला कुआडाढ़ी की रहनेवाली अनुराधा (19) आनंदनगर पीएसएम डिग्री कॉलेज में बीएड की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह घर से स्कूटी से कॉलेज जाने के लिए निकली। रास्ते में वह बृजमनगंज सीएचसी रुकी। ओपीडी में पर्ची कटवाई। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा काउंटर पर गई। वहां पर्ची जमा की, लेकिन दवा नहीं ली। पर्ची वहीं छोड़ वह निकल गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीएचसी से निकलने के बाद छात्रा अपनी स्कूटी खड़ी कर टहलते हुए किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान करीब 50 मीटर दूर वह रेलवे ट्रैक के पास आ गई और तभी उधर से गुजरी बढ़नी-नकहा जंगल डेमू स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। छात्रा के पिता शिव प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसीलिए हो सकता है काॅलेज जाने से पहले सीएचसी गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article