फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl students formed a human chain to support the Nari Shakti Vandan Bill.

Maharajganj News: छात्राओं ने बनाई मानव शृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन विधेयक का किया समर्थन

Sat, 18 Apr 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Girl students formed a human chain to support the Nari Shakti Vandan Bill.
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विज्ञापन

250 छात्राओं ने भारत का नक्शा बनाते हुए नारी शक्ति वंदन विधेयक का किया समर्थन
महराजगंज। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जनपद में शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जिला क्रीड़ा स्टेडियम धनेवा-धनेई में मानव शृंखला बनाई। 250 छात्राओं ने एकजुट होकर भारत का नक्शा बनाते हुए नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने लोकसभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि इसके पारित होने से महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण एवं निर्णय प्रक्रिया में और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली होगी। छात्राओं ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य बालिकाओं एवं समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि आज जनपद के विभिन्न पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं परिषदीय विद्यालयों सहित अनेक स्थानों पर मानव शृंखलाएं बनाकर नारी शक्ति वंदन विधेयक एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के प्रति जनजागरूकता फैलायी गई। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में कला प्रदर्शनी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से भी इस अभियान को व्यापक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की सशक्त भूमिका को प्रोत्साहित करने तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। यह अभियान जनपद में महिला सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed