फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl student was taken away from home, accused of rape

Maharajganj News: छात्रा को घर से उठा ले गया, दुष्कर्म का आरोप

Thu, 19 Jan 2023 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jan 2023 10:34 AM IST
सार

पीड़ित छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। अगर उसी समय केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो गई होती, तो यह घटना नहीं होती।

विज्ञापन
Girl student was taken away from home, accused of rape
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में छात्रा की मां ने बताया कि बीते 14 जनवरी को पुत्री स्कूल जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर कुछ राहगीर आ गए, उन्हें देखकर युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की। इससे आरोपी युवक का साहस बढ़ गया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि17 जनवरी की सुबह वह पति के साथ घर से बाहर गई थीं। इसी बीच आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुस गया और बेटी का मुंह बांधकर जबरदस्ती किसी अज्ञात जगह उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम लगभग सात बजे बेटी बदहवास होकर घर लौटी और आपबीती बताई। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर गंभीर आरोप
पीड़ित छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। अगर उसी समय केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो गई होती, तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed