{"_id":"619e88fcf6c1ba43c66f8df0","slug":"girl-s-dead-body-found-maharajganj-news-gkp4175191160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से लौटी युवती का कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से लौटी युवती का कमरे में मिला शव
विज्ञापन
जंगल से लौटी युवती का कमरे में मिला शव
पुरंदरपुर ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुर्रमपुर नर्सरी में दोपहर बाद जंगल से लौटी 20 वर्षीया युवती का घर के कमरे में शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत खुर्रमपुर नर्सरी निवासी रामकिशुन की 20 वर्षीया पुत्री राजकली दोपहर को जंगल मे लकड़ी बीनने गई थी। परिजनों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बीन कर वापस लौटी तो अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजन उसे किसी काम के लिए बुलाने गए तो वह चारपाई पर पड़ी हुई थी। जगाने पर उसके शरीर में कोई हरकत नही हुई। परिवार के सदस्यों ने उसे बगल के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो उसने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने युवती का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में मां गुलराजी देवी ने तहरीर दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।