{"_id":"660718393ff902f82900d7c6","slug":"girl-raped-case-registered-against-accused-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118881-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
Sat, 30 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने व तीन अन्य पर परिजनों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। गांव से कुछ दूरी पर एक युवक स्कूल पढ़ने जाते समय रास्ते में घेरकर मुझे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 25 मार्च को होली के दिन सुबह 10.30 बजे युवक ने मोबाइल पर फोन करके बुलाया न जाने पर युवक पड़ोसी के घर आ गया। मेरे परिवार के लोग होली खेलने गए थे। तभी चाकू दिखाकर मुझे जबरन पड़ोसी के घर में ले गया और दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर लोग जुटे तो भाग गया। कुछ देर बाद गांव के ही तीन लोगों को लेकर आया और मेरे परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के ने बताया कि तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद