फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl raped accused sent to jail

Maharajganj News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 28 Feb 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Feb 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Girl raped accused sent to jail
गांव में पुलिस तैनात, पीड़ित बच्ची की हालत में अब सुधार
विज्ञापन

फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है। उधर, पीड़ित बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव के सीवान में रविवार को दिन में पांच बजे के करीब बकरी चराने गई मासूम बच्ची के साथ बगल के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत खराब होने पर आरोपी उसे पुलिया के नीचे छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर दादी उसकी तलाश में सीवान की तरफ गईं तो पुलिया के नीचे बच्ची बिलख रही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और पीड़ित बच्ची को अस्पताल ले गई। बच्ची को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। आरोपी युवक को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed