फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl injured after falling from bike, referred

Maharajganj News: बाइक से गिरकर युवती घायल, रेफर

Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Girl injured after falling from bike, referred
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत शाहपुर स्थित रोहिन नदी के पास बाइक से गिरकर एक युवती शफीरुन निशा (19) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका भाई राहगीरों को मदद के लिए पुकारने लगा। उसी वक्त दाह संस्कार से लौट रहे महुअवा अड्डा ग्राम प्रधान अपने वाहन से घायल युवती को अड्डा बाजार डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र का बेलभार निवासी युवक बाइक से अपनी दो बहनों को लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर पड़ा। दुर्घटना में शरीफुन निशा को ज्यादा चोट लग गई। बदहवास भाई राहगीरों को मदद के लिए पुकार रहा था और बगल में लहूलुहान बहन तड़प रही थी। छोटी बहन उसे संभालने में जुटी थी। घायल को अपने वाहन से अड्डा बाजार ले गया, स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने महाराजगंज ले जाने की सलाह दी। फिर घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed