{"_id":"623ae38281556719ae59f19e","slug":"girl-gone-missing-from-house-three-days-later-body-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: घर से लापता हो गई थी युवती, तीन दिन बाद तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: घर से लापता हो गई थी युवती, तीन दिन बाद तालाब में मिला शव
Wed, 23 Mar 2022 02:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:38 PM IST
सार
थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर से 20 मार्च की शाम को लापता हुई युवती का शव बुधवार को गांव के तालाब में मिला। युवती का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोहनापुर के रहने वाले देवेंद्र गुप्ता की 19 साल की बेटी अनिता 20 मार्च की शाम को मां के डांट से आहत होकर अचानक लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस में तलाश करने के साथ ही रिश्तेदारियों में भी तलाश की लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने 21 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को दोपहर घर के पीछे स्थित तालाब में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग कपड़े देखने के बाद पास गए तो वह आनिता का शव था। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।