फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   girl death in road accedent in paratawal

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sat, 19 Dec 2020 07:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
girl death in road accedent in paratawal
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ के पास अपने दरवाजे पर खेल रही बच्ची ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भटहट सीएचसी से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ खदरहवा टोला निवासी रामकेश की बेटी शिवांगी (6) अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान ईंट लदी ट्रॉली व ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी भटहट में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed