{"_id":"68e96ac21a2bb3ef0a0a2627","slug":"ghughulis-queen-tops-in-girl-athlete-competition-maharajganj-news-c-206-1-go11002-161551-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बालिका एथलीट स्पर्धा में घुघुली की रानी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बालिका एथलीट स्पर्धा में घुघुली की रानी अव्वल
विज्ञापन
महराजगंज। तहसील स्तरीय एथलीट स्पर्धा में 19 वर्ष बालिका वर्ग में एंग्लो काॅलेज घुघुली की रानी चौधरी तो 17 वर्ष बालिका में सदर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की रोशनी अव्वल रहीं। बालक वर्ग में जीएसवीएस व दिग्विजय नाथ इंटर काॅलेज चौक के प्रतिभागी पहले स्थान पर रहे। स्पर्धा के समापन के अतिथि डीआईओएस रहे, जिन्होंने खेल को आधुनिक शिक्षा का मजबूत स्तंभ बताया। शुक्रवार को मुख्यालय के छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में ब्लाॅक स्तरीय माध्यमिक एथलीट स्पर्धा खेल सचिव अजय श्रीवास्तव की देखरेख में हुई।
19 वर्षीय बालक व बालिका दौड़ के साथ बालकों ने भी स्पर्धा में दौड़ लगाकर स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में घुघुली एंग्लो की रानी प्रथम, ममता यादव देवीपुर, तीसरा स्थान शीतल यादव ने प्राप्त किया। 17 वर्षीय बालिका एथलीट 800 मीटर दौड़ में जीजीआईसी महराजगंज की रोशनी, जीजीआईसी पनियरा स्नेहलता व महराजगंज इंटर काॅलेज जान्हवी शर्मा ने हासिल किया। बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में जीएसवीएस के कपिलदेव प्रथम, मिथिलेश डीएनाईसी चौक, संतलाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खेल को कॅरिअर का हिस्सा बना दिया है। खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर प्रतिभागी सिर्फ मानसिक व शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि कॅरिअर को भी मजबूत बना रहे हैं। तहसील स्तर पर जीतने वाले जिला स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। डाॅ. सुजीत कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य, सिद्धनाथ यादव, अजय सैनी, चंद्रभूषण पाठक, वीरन प्रसाद आदि शामिल रहे।