फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ghughli youth dies in road accident

Maharajganj News: घुघली के युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 30 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ghughli youth dies in road accident
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बाइक सवार युवक कुशीनगर के चखनी भूमिहारी पट्टी के पास बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिरैची निवासी अमन अंसारी (19) पुत्र आफताब कुशीनगर जनपद के थाना नेनुआ नौरंगिया निवासी किसी रिश्तेदार के यहां से घर वापस लौट रहा था। तभी चखनी भूमिहारी पट्टी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो के चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक से पूछकर मोबाइल के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अमन को बोलेरो से गोरखपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे कि परतावल में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed