फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ghordhawa-Chowk road blocked for hours due to fallen tree; power supply also disrupted.

Maharajganj News: पेड़ गिरने से घोड़हवा-चौक मार्ग घंटों जाम, बिजली आपूर्ति भी ठप

Thu, 11 Jun 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ghordhawa-Chowk road blocked for hours due to fallen tree; power supply also disrupted.
आंधी और बारिश आने से सडक पर टुट कर गिरा पेड। 
स्थानीय लोगों ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया, तब स्थिति सामान्य हुई
विज्ञापन

मिठौरा। बुधवार की भोर में आई आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। घोड़हवा-चौक मार्ग पर सेखुई में एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर जाने से करीब 10 बजे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर ट्रकों और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जबकि लोग इधर-उधर के रास्तों से निकलने का प्रयास करते रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, निचलौल-महराजगंज मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण इस समय अधिकांश छोटे-बड़े वाहन घोड़हवा-चौक मार्ग से होकर महराजगंज मुख्यालय तक आ-जा रहे हैं। सड़क पर पेड़ गिरने से यह वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

आंधी की वजह से सड़क किनारे लगे बिजली पोलों के तार भी टूटकर जमीन पर गिर गए। तार गिरने से मनोरमा देवी इंटर कॉलेज के अगल-बगल करीब 20 घरों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल और अन्य दैनिक कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर गिरे बिजली के तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। घंटों तक कोई राहत नहीं मिलने पर मनोरमा देवी इंटर कॉलेज प्रबंधन ने पहल करते हुए अपने कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी ने उजाड़ दिया आशियाना
मिठौरा। बुधवार की भोर में आई आंधी और बारिश ने मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में तबाही मचाई। ग्रामसभा सेखुई के टोला बेलवाडाड़ी निवासी सुनील ने मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से परिवार के लिए आशियाना तैयार किया था, लेकिन भोर में आई आंधी के कारण घर की सीमेंट शीट उड़कर गिर गई, जिससे घर के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बाहर खड़ी बाइक भी टूट गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के अंदर सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।
योगेन्द्र पांडेय के दरवाजे पर आम के पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई। वहीं सेखुई निवासी दलसिंगार यादव का पशु शेड भी तेज आंधी उड़कर बगल के खेत में जा गिरा। उसमें रखा मवेशियों का चारा पूरी तरह भीग गया। घटना के समय शेड में मौजूद दलसिंगार यादव को हाथ और पैर में हल्की चोटें भी आईं। संवाद

आंधी में दो पोल और ट्रांसफॉर्मर धराशाई, बिजली आपूर्ति ठप
अड्डा बाजार। बुधवार को तड़के सुबह तेज आंधी के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इस दौरान क्षेत्र के गांव चौतरवा के टोला कदमहवा के पास लगा दो पोलों पर लगा ट्रांसफाॅर्मर पक्की सड़क पर गिर गया। साथ ही बिजली के तार भी टूटकर गिर गए। स्थानीय दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की शाम तेज आंधी बारिश में अड्डा हाइडिल से जुड़े पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। अभी आपूर्ति पूरी तरह बहाल भी नहीं हो पाई थी कि चौतरवा गांव में बुधवार की सुबह आई आंधी से दो पोल समेत ट्रांसफार्मर भी गिर गया है। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि भोर में ट्रांसमिशन से हाइडिल को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की लाइन फिर से ब्रेकडाउन का शिकार हो गई। क्षतिग्रस्त तार, पोल, ट्रांसफाॅर्मर बदलकर ठीक किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed