फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Geo fencing in POS, transparency in fertilizer sales will increase further

Maharajganj News: पीओएस में जियो फेंसिंग, उर्वरक बिक्री में और बढ़ेगी पारदर्शिता

Tue, 25 Nov 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Geo fencing in POS, transparency in fertilizer sales will increase further
महराजगंज। उर्वरक विक्रेताओं के साथ-साथ समितियों पर उर्वरक बिक्री में अब और पारदर्शिता के इंतजाम किए जा रहे हैं। पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन में अब जियो फेंसिंग फीचर इंस्टाल किया जाएगा। इस फीचर की खासियत यह है कि दुकान या समिति के 50 मीटर के दायरे में ही यह मशीन काम करेगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के प्रभावी होने से विक्रेता अब पीओएस मशीन कहीं अन्य जगह ले जाकर फर्जीवाड़ा इत्यादि के जरिये रिकॉर्ड नहीं मेंटेन कर सकेंगे और उर्वरक वितरण व बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन

जनपद के 1095 लाइसेंसी दुकानदार, 96 साधन सहकारी समिति व 12 राजकीय बीज भंडार पर यह व्यवस्था प्रभावी करने का निर्देश निदेशालय से मिलने के बाद कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सप्ताह भीतर सभी पीओएस मशीनों में नया फीचर इंस्टाल करने का कार्य कृषि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे। विभाग का मानना है कि अपडेट फीचर से पारदर्शिता में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed