{"_id":"62e43e7347ba971a672e39bd","slug":"gast-for-trees-katan-ban-maharajganj-news-gkp445401477","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल सफारी में परेशानी को दूर करने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल सफारी में परेशानी को दूर करने का आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ों के कटान रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं
चौक बाजार (बस्ती)। प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को कुसमहवा बीट का निरीक्षण किया। पेड़ों के कटान रोकने के लिए अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
वन मंत्री ने कहा कि जंगली जानवरों से फसल के नुकसान को बचाने के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। जंगल की जमीन पर हुए कब्जे को खाली कराने के लिए विभाग ने व्यवस्था कर ली है।
उन्होंने कहा कि जंगल सफारी शुरू करने में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होंने रामग्राम पहुंचकर पूजा किया तथा रामग्राम को पर्यटन के रूप में विकसित करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, रेंजर रविकुमार गंगवार, राम वरन यादव, मोहन सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मुख्य वन संरक्षक ने ट्राम-वे रेल परियोजना की ली जानकारी
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के एकमा डिपो में शुक्रवार को ट्राम-वे रेल परियोजना का निरीक्षण मुख्य वन संरक्षक लखनऊ ममता संजीव दूबे ने किया। कार्यशाला में रखे ट्राम-वे रेल इंजन, ट्राली, गार्ड ट्राली का निरीक्षण किया। वरिष्ठ वनाधिकारी संजय श्रीवास्तव ने रेंजर विनोद कुमार त्रिपाठी से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने ट्राम-वे रेल परियोजना को म्यूजियम बनाने की संभावना जताई। इस दौरान वन दरोगा प्रेम लाल यादव, ग्राम प्रधान एकमा गोल्डी सिंह, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।