{"_id":"69dbf1dc9b47324a100d0f9a","slug":"gas-agency-will-soon-start-getting-cylinders-sdm-wrote-a-letter-to-iocl-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-175236-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस एजेंसी को जल्द मिलने लगेगा सिलिंडर, एसडीएम ने आईओसीएल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस एजेंसी को जल्द मिलने लगेगा सिलिंडर, एसडीएम ने आईओसीएल को लिखा पत्र
विज्ञापन
करीब 10 दिनों से उपभोक्ता परेशान, मामले को सुलझाने में जुटा प्रशासन
एसडीएम ने आपूर्ति बहाल कराने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड को लिखा पत्र
नौतनवा। नौतनवा गैस एजेंसी प्रबंधन को जल्दी गैस की आपूर्ति मिली शुरू हो सकती है। अब प्रशासन ने अपने स्तर से इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। रविवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) को जल्द से जल्द मामले का निपटारा करते हुए गैस आपूर्ति पुनः सुचारु करने हेतु पत्र जारी किया है।
बता दें कि गैस वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता और लापरवाही की कई शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद जांच को पहुंची आईओसीएल की टीम ने करीब 2400 गैस की डीएसी खारिज न होने और कागजी प्रक्रिया अपूर्ण मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए एजेंसी की सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। नतीजतन करीब 10 दिनों से नौतनवा गैस एजेंसी पर गैस न आने के कारण पूरे क्षेत्र में गैस का संकट गहराता जा रहा है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं।वहीं अधिकारी उसका समाधान निकालने की बजाए जनता को आश्वासनों की घुट्टी पिलाने में ही लगे हुए हैं, जिससे आम जनमानस में प्रशासन के प्रति गहरे आक्रोश का माहौल है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने तो पुनः आंदोलन को बाध्य होने और सड़क पर उतरकर मोर्चा खोलने तक की चेतावनी भी दे दी है।
एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि जांच के नाम पर कोई स्पष्ट स्थिति प्रकट न किए जाने से दिनों-दिन उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड को पत्र जारी कर जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति पुनः सुचारु करने को कहा गया है। उम्मीद है कि दो दिन के अंदर सभी खामियों को पूर्ण कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।