{"_id":"6281481d83a3fb7251309d4f","slug":"gaotam-budha-international-airport-got-international-athorty-after-56-year-maharajganj-news-gkp4369874188","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मिला दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मिला दर्जा
विज्ञापन
56 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मिला दर्जा
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल में राजतंत्र के दौरान भैरहवा में हवाई अड्डा बना था। इसका उद्घाटन युवराज वीरेंद्र शाह ने किया था। करीब 56 साल बाद भैरहवां एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा मिला है। अब इसे गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जा रहा है। इसका उद्घाटन सोमवार सुबह प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करेंगे।
एयरपोर्ट के प्रवक्ता श्याम किशोर शाह ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जजीरा एयर का विमान सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर उतरेगा। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ऋण सहायता से शुरू हवाई अड्डे का निर्माण चीनी कंपनी नॉर्थ वेस्ट सिविल एविएशन एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है। कंपनी ने 6.22 अरब रुपये में ठेका हासिल किया था।