{"_id":"647e2fb24cf306c92c0cf2d4","slug":"gangster-on-three-cattle-smugglers-maharajganj-news-c-7-1-195257-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर
Tue, 06 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने तीन पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
नौतनवां के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस्मिदार, सरुल तथा रुस्तम खान निवासी चकदह टोला आजाद नगर थाना नौतनवां पर पुरन्दरपुर, नौतनवां थाने में गो वध अधिनियम, मारपीट, पशु क्रूरता आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। तीनों पर गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कर थाना क्षेत्र के रतनपुर मिश्रौलिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
..
कैश काउंटर नकदी लेकर फरार
महराजगंज। नौतनवां नगर के गांधी चौक के पास एक दुकान पर मोबिल लेने आए दो युवक कैश काउंटर नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने नौतनवां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कृष्ण मुरारी जायसवाल ने पुलिस को बताया कि नौतनवां कस्बे के गांधी चौक के पास उनकी मोबिल व अन्य सामान की दुकान है। रविवार की सुबह करी 6:30 बजे दो बाइक सवार चार युवक दुकान के सामने आए। दो युवकों ने दुकान पर एक मोबिल ऑयल मांगा। आरोप है कि जब वह मोबिल ऑयल लेने अंदर गए तो दोनों युवक कैश काउंटर से करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
...
युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास
महराजगंज। गोरखपुर-नौतनवां रेलखंड पर नई कोट रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने देखा तो उसे बचाया लिया।
जानकारी के अनुसार, नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक नई कोट स्टेशन के पास पहुंचा और शाम को नौतनवां से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी किसी के साथ फरार हो गई है। इधर-उधर पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। मौजूद लोगों ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया। संवाद