{"_id":"68444d63e0f8cb29540a367c","slug":"gangster-action-on-two-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-151272-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Sat, 07 Jun 2025 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। बाॅर्डर क्षेत्र में नशे की दवा के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। नशीली दवा के गैंग लीडर व कैरियर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।
14 जनवरी 2025 की रात कोतवाली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड भरवलियां ढालें के पास से एक बाइक से 36 सौ कैप्सूल इस्पास्मो के साथ विवेकानंद मल्ल निवासी विवेकानंद नगर सिसवां बाजार व शमसाद अली निवासी डगरूपुर को गिरफ्तार किया था।
उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की गैंग लीडर विवेकानंद मल्ल व शमशाद अली उर्फ आरिफ गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
इनके खिलाफ गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। सक्रिय सदस्य शमशाद अली उर्फ आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गैंग लीडर विवेकानंद मिश्रा की तलाश में पुलिस टीम लगी है। संवाद