फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gangster Act action against four women who cheated on the pretext of marriage

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली चार महिलाओं पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sat, 16 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act action against four women who cheated on the pretext of marriage
दो मई को एटा के युवक को सिंदुरिया बुलाकर की थी ठगी
विज्ञापन

तीन मई को आरोपी महिलाओं को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मिठौरा/सिंदुरिया। जनपद पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाली गिरोह की चार महिलाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। चारों अभियुक्तों ने दो मई को शादी के नाम पर एटा के एक युवक से ठगी की थी। पीड़ित की तहरीर पर अगले दिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारों को गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार, यह गिरोह शादी कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह की महिलाएं स्वयं को अविवाहित बताकर या नकली पहचान के माध्यम से शादी तय कराती थीं और फिर छल करके नकदी, जेवर एवं अन्य सामान लेकर फरार हो जाती थीं। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी भी दी जाती थी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जनपद एटा निवासी रंजीत चौहान ने थाना सिन्दुरिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने शादी कराने के नाम पर उनसे करीब एक लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र एवं चांदी की पायल ठग लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई और कथित दुल्हन पहले से शादीशुदा पुष्पा को लेकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही सिन्दुरिया पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की चार महिलाओं लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मंगलसूत्र एवं चांदी की पायल भी बरामद किया। विवेचना के दौरान गिरोह की गतिविधियों और आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सिन्दुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के खिलाफ संगठित अपराध की गंभीरता को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि निरंतर यह सूचना प्राप्त होती रही कि लालती निवासिनी गौरी बढ़ेपूरवा थाना कोठीभार (55) अपने गैंग की अभियुक्ता अंजली उर्फ अंजलिका निवासी भेड़ियहवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (21), सुमित्रा देवी निवासी पिपरामाफी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर (45) व काजल चौहान निवासिनी चकबंदी दक्षिणी टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (27) शातिर किस्म की अपराधी हैं। ये सभी शादी कराने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी एवं जालसाजी के माध्यम से छलपूर्वक धन की वसूली करती हैं। इनका एक संगठित गिरोह है, जिसकी गैंग लीडर लालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed