फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Game on map... pass for domestic, use for commercial

Maharajganj News: नक्शे में खेल... घरेलू में पास, कामर्शियल में उपयोग

Sun, 04 Aug 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Game on map... pass for domestic, use for commercial
महराजगंज। शहर में घरेलू नक्शा बनवाकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 81 आवासीय तो 53 कामर्शियल नक्शे पास हुए हैं, जबकि इससे अधिक दुकान, अस्पताल, स्कूल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 18000 मकान होंगे। अधिकतर मकानों का उपयोग कामर्शियल में किया जा रहा है। शनिवार को शहर के अगल-अलग हिस्सों में पड़ताल के दौरान खामियों की पोल खुलकर सामने आई। पूछताछ में पता चला की व्यावसायिक उपयोग में आने वाली बिल्डिंग का नक्शा घरेलू में पास है। हैरानी की बात है कि यहां पर अस्पताल भी संचालित हो रहा है। नियम की बात करें तो घरेलू पर विकास शुल्क पांच रुपये वर्ग फुट तो कामर्शियल का 10 रुपये वर्ग फुट रेट है।
विज्ञापन

नियम के विपरीत मकान बनता है तो अलग-अलग जुर्माने का प्राविधान है। काॅलेज रोड से चिऊरहा, फरेंदा रोड, गोरखपुर रोड समेत अन्य स्थानों पर खामियों की पोल खुली। शहर के विस्मिल नगर के राकेश ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। शहर का विकास होने के साथ ही नियमों की अनदेखी भी जमकर हुई है। जिम्मेदार इससे बेखबर हैं। चिऊरहा रोड पर कई अस्पताल घरों में खुले हैं। इनका व्यवसायिक उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि लाइसेंस देने के दौरान स्वास्थ्य विभाग इस पर ध्यान नहीं देता है। इस वजह से धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। चौक रोड पर कुछ भवनों में इसी तरह से नियम की अनदेखी की गई है। फरेंदा रोड पर भी कई अस्पताल, दुकान समेत अन्य प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनका भी नक्शा व्यावसायिक नहीं हैं।

घर बनाने के दौरान नियमों का ख्याल रखना जरूरी है। मानचित्र के हिसाब से घर बनना चाहिए। जांच में नियम के विरुद्ध मिलने पर जुर्माने का प्राविधान है। घरेलू मानचित्र पर व्यावसायिक बिल्डिंग बनाना ठीक नहीं है। जिम्मेदारों को नियम का पालन कराना चाहिए।
-अंबिका त्रिपाठी, अधिवक्ता, दीवानी कचहरी

बेसमेंट का उपयोग करने वाले मकान मालिक को नोटिस
महराजगंज। बेसमेंट का उपयोग करने वाले सात मकान मालिकों को विनियमित क्षेत्र की ओर से नोटिस जारी की गई है। फरेंदा रोड पर सात भवनों की जांच विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी की गई है। इनके नक्शों की जांच की जाएगी। अगर इसमें कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में भी जांच जारी रहेगी। संवाद

शहर में होटलों व अस्पतालों में है बेसमेंट
बेसमेंट की जांच इन दिनों की जा रही है। शहर में कई अस्पतालों में बेसमेंट बना है। होटल में भी बेसमेंट बना है। कुछ तो ऐसे हैं, जिसमें पानी भर जाता है। शहर में फरेंदा रोड पर एक अस्पताल है, इसमें ऊपर कमरे ऐसे बने हैं कि उनमें प्रवेश करने में परेशानी होगी। अगर कोई हादसा हो जाए तो उससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।


शहर में व्यावसासिक उपयोग वाले भवनों की जांच की जाएगी। इसके लिए जल्दी ही अभियान चलाया जाएगा। अगर ऐसा हो रहा है तो नियम के नियम के विपरीत है। गड़बड़ी मिली तो जुर्माना लगाया जाएगा।
-चंद्रप्रकाश चौधरी, अवर अभियंता, विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed